जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन – Jeevan Pramaan Patra Online | पेंशनर्स ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनायें
पेंशन धारक व्यक्तियों के लिए जीवन प्रमाण की आवश्यकता –
पेंशनभोगियों के पास जीवन प्रमाण पत्र ही एक ऐसा दस्तावेज होता है जो पेंशन लेने के लिए वरिष्ठ नागरिक को खुद को जिन्दा दिखाना आवश्यक है। तभी वरिष्ठ नागरिक पेंशन का लाभ उठा सकता है। भारत में बहुत से नागरिक पेंशन का लाभ उठाते हैं। कई सरकारी नौकरियों के अनुसार ऐसा भी नियम बनाये जाते हैं की यदि किसी पेंशनभोगी की मृत्यु हो जाती है तो घर में पत्नी को पेंशन दी जायेगी। जिसके लिए पत्नी को भी अपना जन्म प्रमाण पत्र व् अन्य दस्तावेज देने भी जरुरी होंगे।
इस प्रमाण पत्र के माध्यम से व्यक्ति की जीवित होने की स्पष्ट जानकारी सरकार के समक्ष रहेगी। यह सभी बुजुर्ग नागरिकों के हित में एक बेहतर पहल शुरू की गयी है। अब अपनी पेंशन लेने के लिए वृद्धजन नागरिकों को प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन सुविधा भी जारी की गयी है। जिसमें घर बैठे ही वृद्धजन व्यक्ति अपने पेंशन लेने हेतु प्रमाण पत्र को जमा कर सकते है।